उधवा: 11 केवी इंग्लिश फीडर में 17 से 23 मई तक मेंटेनेंस के चलते सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी
उधवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 11 केवी इंग्लिश फीडर में मेंटेनेंस कार्य को लेकर कल 17 मई से 23 मई तक सुबह 10 बजे शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए कनीय विद्युत अभियंता चंदन कुमार ने शनिवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे इस संवाददाता को बताया कि 11 केवी इंग्लिश फीडर में 17 मई से 23 मई तक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।