हनुमना तहसील क्षेत्र के ग्राम लोढ़ी में खनिज माफिया द्वारा खुलेआम अवैध उत्खनन किया जा रहा है।बिना किसी वैध लीज के बड़े पैमाने पर खनन के साथ-साथ अवैधानिक ब्लास्टिंग भी की जा रही है जिससे आसपास रहने वाले ग्रामीण भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।यह गतिविधियां न केवल एनजीटी के नियमों का उल्लंघन हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के भी प्रतिकूल हैं।