झालरापाटन: सारथल मार्ग पर जेसीबी की टक्कर से कर सवार आधा दर्जन लोग हुए घायल
झालावाड़ के सीमावर्ती सारथल मार्ग पर जेसीबी ने एक बोलेरो कार को टक्कर मार दी दुर्घटना में बोलेरो कर में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल सभी लोग बाबड गांव के रहने वाले हैं और मालनवासा शादी में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे।