गोंडा जिले में वांछित अपराधियों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत कटरा बाजार पुलिस ने 32 वर्ष पुराने मुकदमे के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मुकदमा संख्या 126/1993 से संबंधित है। गुरुवार 5 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश और उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन मे कार्रवाई की गई। गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।