गम्हरिया: बढ़ते अपराध पर जनप्रतिनिधियों का सवाल, गम्हरिया थानाध्यक्ष को हटाने की उठी
मधेपुरा के गम्हरिया में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। शनिवार को प्रेसवार्ता कर थानाध्यक्ष राघव शरण को हटाने की मांग की गई। नेताओं ने लूटपाट और गोलीबारी पर चिंता जताते हुए गश्ती बढ़ाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा