कलान: राम गंगा नदी में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
परौर (शाहजहांपुर)। परौर क्षेत्र के गांव ग्योड़ी निवासी 19 वर्षीय सचिन की गा नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि सचिन अपने पिता रिशिपाल के साथ खेत में तार लगाने का काम पूरा करने के बाद गर्मी और थकान दूर करने के लिए गंगा नदी में नहाने गया था। स्नान के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया