सगड़ी: रौनापार में अंबेडकर जयंती पर मनोरम झांकी के साथ निकाला गया जुलूस, विभिन्न समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा
Sagri, Azamgarh | Apr 14, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत हरैया ब्लॉक के रौनापार क्षेत्र में मंगलवार को देर शाम से संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर एक मनोरम झांकी तथा भव्य जुलूस निकाला गया । जिसमें विभिन्न समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । यह जुलूस रौनापार, चांदपट्टी, करमैनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया ।