दरभंगा: मब्बी थाना क्षेत्र से शराब के साथ गिरफ्तार युवक, इलाज के दौरान अस्पताल से फरार
दरभंगा के मब्बी थाना क्षेत्र मे पुलिस ने एक युवक को 20 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मब्बी थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि शनिवार को शाहपुर चौक के पास हाजीपुर जिला के नगर थाना क्षेत्र के जरुआ पोखर गांव के रहने वाले विजय चौधरी के बेटे विकास कुमार को पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक की अस्पताल से भागने का वीडियो सोमवार की शाम 4 बजे से वायरल हो रहा है।