पूरनपुर: 375 किलोमीटर पदयात्रा कर वृंदावन-बरसाना से लौटे विचित्र सिंह, सिरसा चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई निवासी विचित्र सिंह ने धार्मिक आस्था का अनूठा उदाहरण पेश किया। उन्होंने 29 मार्च को पैदल यात्रा शुरू कर श्री वृंदावन धाम और श्री बरसाना धाम तक कुल 375 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी की। 20 दिनों की कठिन यात्रा के बाद शनिवार सुबह लगभग 9 बजे वह पूरनपुर पहुंचे।उनके पहुंचने की जानकारी मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।