विदिशा नगर: दशकों पुराना नाला पहली बार साफ, डंडापुरा और सिंधी कॉलोनी को मिलेगी जलभराव से राहत
शहर के वार्ड क्रमांक 11 डंडापुरा में नगर पालिका द्वारा पुराने नाले की सफाई और सीसी निर्माण का कार्य गुरुवार शाम 5:00 बजे कराया जा रहा है। स्थानीय रहवासियों के अनुसार उन्होंने बचपन से इस नाले को देखा है, लेकिन पहली बार इसकी सफाई होते देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि नाले में जमा गंदगी और अवरोध के कारण हर बारिश में डंडापुरा में जलभराव होता था।