बासोदा: बासौदा नगर में शराब के पैसे न देने पर तीन लोगों ने युवक पर हमला किया, पुलिस ने मामला दर्ज किया
मंगलवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बासौदा नगर में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर तीन लोगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है फरियादी युवक की शिकायत पर बासौदा शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है रिपोर्ट के अनुसार आरोपी युवक से शराब के लिए पैसे मांग रहे थे