मालथोन: रामनवमी पर मालथौन किला स्थित देवी मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना
Malthon, Sagar | Mar 27, 2026 शुक्रवार के सुबह 5 बजे से ही नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर किला स्थित एवं अन्य देवी के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। किले की मां काली देवी मंदिरों में विशेष भक्ति भाव से श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना एवं जल अर्पण कर मां का आशीर्वाद लिया। रामनवमी के दिन नवरात्रि के नौवें दिन मंदिरों में मां की विशेष सजावट, श्रृंगार और आरती की गई।