भिंड नगर: विधायक ने लेखिका महादेवी वर्मा जयंती पर नमन कर दी श्रद्धांजलि, साहित्यिक योगदान को बताया प्रेरणास्रोत
भिंड। हिंदी साहित्य की छायावाद युग की अग्रणी लेखिका एवं महान कवयित्री महादेवी वर्मा की जयंती के अवसर पर गुरुवार को विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने अपने कार्यालय में सुबह 11:00 बजे उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि महादेवी वर्मा ने हिंदी साहित्य को अपनी कालजयी रचनाओं से समृद्ध किया है।