गुरारू: मोहर्रम को लेकर गुरारू थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
Guraru, Gaya | Jun 24, 2026 मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को गुरारू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने की। बैठक में उपस्थित एसडीओ प्रवीण कुंदन एवं डीएसपी सुशांत कुमार चंचल ने मोहर्रम के दौरान आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।