इस्माइलपुर: गंगा नदी में यात्रियों से भरी नाव हुई खराब, SDRF ने 40 लोगों को बचाया
सोमवार को गंगा नदी में बड़ा हादसा टल गया। महादेवपुर घाट से बरारी घाट आ रही 40 यात्रियों से भरी नाव बीच गंगा में खराब हो गई। इंजन बंद होते ही नाव डगमगाने लगी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू कर किनारे पहुंचाया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ।