बालाघाट: कलेक्टर मृणाल मीना ने उद्यान, पशु चिकित्सा एवं मत्स्योद्योग विभाग की योजनाओं की कलेक्ट्रेट में समीक्षा की
बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उद्यानिकी, पशु चिकित्सा सेवा एवं मत्स्योद्योग विभाग की समीक्षा बैठक गुरुवार लगभग दोपहर 12 बजे आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री मीना ने विभागीय योजनाओं एवं विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन