परबत्ता: मनरेगा में लापरवाही पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, परबत्ता के पीओ और कनीय अभियंता दोनों चयनमुक्त
खगड़िया जिला प्रशासन ने मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही और खराब प्रदर्शन को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए परबत्ता प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) मो. फुरकान तथा कनीय अभियंता मो. जफर हसन की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। दोनों अधिकारियों पर योजनाओं की प्रगति में उदासीनता, विभागीय निर्देशों की अवहेलना और कार्यों के प्रभावी अनु