कोतमा: कोतमा नगर में भालू के घूमने से वार्डवासी भयभीत
Kotma, Anuppur | Jan 7, 2026 बुधवार शाम 7.30 बजे कोतमा नगर में भालू के विचरण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। यह वीडियो नगर के वार्ड क्रमांक 10 का है जहां 6 जनवरी की रात्रि को स्थानीय वार्ड वासी के सीसीटीवी कैमरे में यह कैद हो गया। पिछले दो महीनों से भालू वार्ड क्रमांक 10, 11 एवं 12 में लगातार घूमता देखा जा रहा है।