शाहजहांपुर।मुरादाबाद में एटीएम लूट की घटना के बाद शाहजहांपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। एसपी राजेश द्विवेदी ने देर शाम सभी क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए। उन्होंने थानावार सभी बैंकों व एटीएम की अद्यतन डीटेल तत्काल उपलब्ध कराने को कहा।