चंदौसी: चंन्दौसी हाइडिल में हाई टेंशन की चिंगारी से लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम
चंदौसी स्थित बिजली हाइडल आरएल परिसर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी नीचे पड़ी सूखी लकड़ियों पर गिर गई, जिसके बाद देखते ही देखते आग फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पानी बरसाकर आग पर काबू पाया।