कटनी ग्रामीण: बिलहरी के विष्णु-वराह मंदिर मार्ग पर गंदगी का अंबार, पर्यटकों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
कटनी जिले के बिलहरी में प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध बिलहरी नगरी में स्थित विष्णु-वराह मंदिर मार्ग पर गंदगी और कचरे का अंबार लगा हुआ है। लक्ष्मण सागर तालाब पुलिस चौकी से करीब 150 मीटर दूर यह मार्ग वर्षों से अवरुद्ध पड़ा है, जिससे ग्रामीणों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है