महाराजगंज: बछरावां ओवर ब्रिज पर अज्ञात बोलेरो ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर
1 मई शुक्रवार दोपहर 1 बजे के आसपास बछरावां स्थित ओवर ब्रिज के ऊपर बाइक पर सवार भाई और बहन को एक अज्ञात बोलेरो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे मे दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो घटनास्थल से फरार हो गई। दोनों भाई बहन को घायल अवस्था मे आसपास के लोगों के द्वारा एंबुलेंस की सहायता से बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां दोनों का उपचार किया गया है