मंझनपुर: दवा व्यापारियों ने दिखाई एकजुटता, मंझनपुर में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक बैठक एवं सम्मान समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक में संगठन की मजबूती और दवा व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पुरुषोत्तम केसरवानी को पुनः अध्यक्ष तथा रंधीर सिंह चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।