झाझा: झाझा के देव झा ने केदारनाथ के लिए आस्था की पदयात्रा शुरू की, राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकले महादेव भक्त
Jhajha, Jamui | Apr 22, 2026 झाझा के पुरानी बाजार निवासी 23 वर्षीय देव झा ने केदारनाथ धाम के लिए बुधवार की सुबह 11 बजे पदयात्रा शुरू की। यात्रा से पहले उन्होंने माता व बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और काली व दुर्गा मंदिर में पूजा की। इस दौरान लोगों की भीड़ जुटी और उन्हें शुभकामनाएं दीं। देव के भाई आनंद ने बताया कि वे महादेव के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। देव वाराणसी, अयोध्या, हरिद्वार होते