तालबेहट: हिगोरा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर पेड़ से टकराया, ट्राली पलटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
तालबेहट पूराकला मार्ग पर हिंगोरा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया इस दौरान ट्राली पलट गई और ट्राली पर सवार एक व्यक्ति दबने के कारण घायल हो गया जिसकी पहचान संतोष कुशवाहा के रूप में हुई उक्त मामले में स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर डॉक्टर ने उपचार किया और जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।