शनिवार को देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा देहरा में खोला गया मुख्यमंत्री कार्यालय जनता के लिए सफेद हाथी बन गया है। उन्होंने कहा राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए वर्तमान सरकार द्वारा खोले गए इस कार्यालय में अधिकारी कर्मचारी से लेकर चपरासी तक का पद नहीं होने के कारण जनता ठगा सा महसूस कर रही है।