कुछ दिन पहले बस स्टैंड के पास मेडिकल स्टोर, किराना स्टोर व बिल्डिंग मैटेरियल स्टोर की दुकान पर अज्ञात चोर के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी नाजम अली को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज रविवार शाम 7 बजे बताया कि एसआई सतीश कुमार और उनकी टीम के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी ने चोरी करना कबूल किया।