सुपौल: धोबी टोला में नवयुवक मोहर्रम कमिटी का गठन, मजहबी शिक्षा और आपसी भाईचारे का दिया जाएगा संदेश
Supaul, Supaul | Jun 14, 2026 सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के धोबी टोला में नवयुवक मोहर्रम कमिटी का गठन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय युवाओं और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से कमिटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया। कमिटी का मुख्य उद्देश्य मोहर्रम के पर्व को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराना तथा समाज में धार्मिक और सामाजिक एकता का संदेश फैलाना है।