बल्दीराय: धनपतगंज कोरो तिराहे के पास मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, व्यक्ति हुआ घायल
धनपतगंज क्षेत्र के कोरो तिराहे के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को सोमवार रात 9:00 बजे जोरदार टक्कर मार दी ,जिसके दौरान वही मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया ,वहां पर मौजूद लोगों ने घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए ,जहां पर चिकित्सकों ने हालात को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए, रेफर कर दिया