बल्दीराय: बिनगी ग्राम पंचायत में झाड़ियों के बीच लगी पानी की टोटी, पानी हो रहा है बर्बाद, जिम्मेदार बने मौन
धनपतगंज क्षेत्र के अंतर्गत बिनगी ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत लगाई गई पानी की टोटी को लेकर उठ रहे हैं सवाल, जहां पर कटीले तार व झाड़ियां के बीच में इस टोटी के लगाने से कोई मतलब नहीं निकल रहा है जहां पर खुली हुई टोटी से लगातार पानी की सप्लाई बाहर निकल रही है , यह लापरवाही सीधा सामने आ रही है विभाग की, यह मामला शुक्रवार दिन में 11:00 बजे देखने ,को मिला