मैहर: एशिया के प्रमुख मत्स्य बीज उत्पादन केंद्रों में शामिल पोंडी मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र गंभीर संकट से जूझने को हुआ मजबूर
एशिया के प्रमुख मत्स्य बीज उत्पादन केंद्रों में शामिल पोंडी मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र मैहर गंभीर संकट से जूझ रहा है। कर्मचारियों और अधिकारियों के अधिकांश पद खाली हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है। 16 फिशरमैन पदों में केवल 1 कर्मचारी कार्यरत है, जबकि कई अधिकारी भी जल्द सेवानिवृत्त होने वाले हैं।