रेंका गांव में एक ही घर के तीन कमरों में चोरी की घटना को लेकर मामले की छानबीन करने मंगलवार की सुबह 8 बजे डॉग स्क्वायड टीम पहुंची। इधर पीड़ित पक्ष ने थाने में आवेदन देकर सात लाख रुपए नकद और 80 लाख रुपए के सोने व चांदी के चुराने का आरोप लगाया हैं। दर्ज आवेदन में बताया गया कि चोरों ने आलमीरा व बक्शे में लगे ताले को काटने के लिए लेजर कटर का उपयोग किया।