हज़ारीबाग: छठ पूजा पर हजारीबाग यूथ विंग का भव्य आयोजन, छठव्रतियों को मिलेगी 21 प्रकार की पूजन सामग्री
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर हजारीबाग में धार्मिक उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में हजारीबाग यूथ विंग लगातार तीसरी बार एक ऐतिहासिक पहल करने जा रही है। संस्था 24 अक्टूबर को के.बी. सहाय मार्ग स्थित खजांची तालाब के निकट छठव्रतियों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।