पूरी गांव के वार्ड संख्या–6 स्थित सामुदायिक भवन में इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। पार्षद महोदया की अनुपस्थिति में पहली बार दलित महिला समुदाय से आने वाली महिला आशा देवी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। यह पहल समाज में समानता, सम्मान और संवैधानिक मूल्यों को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।