सोमवार को सिराथू तहसील एसडीएम से शिकायत करने चेद्दु चमार पहुंचे थे।उन्होंने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद पर आरोप लगाया कि उनका नाम एसआईआर में कटवा दिया है।चेद्दु ने बताया कि वह लोकसभा से लेकर प्रधानी तक 25 साल में 12 बार चुनाव लड़े हैं।सभी बड़ी हस्तियों के सामने प्रत्याशी रहे।चेद्दु ने आरोप लगाया कि डिप्टी सीएम ने वोटर लिस्ट में उनका नाम कटवा दिया है।