हनुमानगढ़: जिले के लाखेरा गांव में पराली से भरी पिकअप गाड़ी में लगी आग, देरी से पहुंची दमकल, सब कुछ जलकर हुआ खाक
हनुमानगढ़ जिले के गांव लाखेरा में पराली से भरी एक पिकअप गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी जलकर सभा हो गई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन वाहन मलिक को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। जानकारी अनुसार पिकअप में सुखी पराली होने के कारण आग तेजी से फैली और कुछ मिनट में पूरी गाड़ी जलकर स्वाहा हो गई।