सीतापुर: सूरजकुंड के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत और दो घायल
जनपद के लहरपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने सड़क पर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई वहीं दो लोग जख्मी हुए थे मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है परिवार में मातम का माहौल है.