औरैया: ग्राम धीरजपुर के सामने सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव भेजा पीएम के लिए
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धीरजपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। ग्राम निवासी सरोज पत्नी रमेश चंद्र सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और घायल महिला को