मड़ियाहू: तुलसीपुर मंगरा गांव में अपना दल (एस) की मासिक बैठक हुई, संगठन सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
जौनपुर के मड़ियाहूँ तहसील क्षेत्र के तुलसीपुर मंगरा गांव में अजीत पटेल के आवास पर अपना दल (एस) जिला इकाई मछलीशहर की मासिक बैठक सफलतापूर्वक हुई। बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माताबदल तिवारी रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए एसआईआर के तहत फॉर्म-6 भरवाने का आह्वान किया