ललितपुर: बिरधा स्थित NH-44 पर तेज रफ्तार कंटेनर ने ललितपुर निवासी बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिरधा स्थित न 44 पर सोमवार तड़के करीबन 3:45 बजे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने अपने साथियों के साथ बाइक से ललितपुर की ओर लौट रहे युवक को रौंद दिया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।