सोनभद्र के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में अवैध खनन से भूजल प्रदूषित हो रहा है, जिससे किसानों को नुकसान की आशंका है। शिकायत के बाद जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद के नोडल अधिकारी ने मौके का दौरा किया।क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को लेकर शिकायतकर्ता निर्भय चौधरी ने मुख्यमंत्री, भूगर्भ विभाग और खनन निदेशक को पत्र लिखकर शिकायत की थी।