गभाना: गभाना थाना पर बकरीद पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, एसडीएम ने त्योहार को आपसी प्रेम से मनाने की अपील की
गभाना थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर शनिवार को दोपहर दो बजे से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम हरिश्चंद्र और सीओ महेश कुमार ने की, जिसमें क्षेत्र के धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी से बकरीद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।