रामगंजमण्डी: शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी को सुकेत सर नदी पर ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की हुई दर्दनाक मौत
रामगंजमंडी के सुकेत क्षेत्र की सर नदी पुलिया पर मंगलवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद फरार हुए ट्रक चालक को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोड़क क्षेत्र के एक ढाबे से ट्रक सहित डिटेन कर लिया। और बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया गया।