पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चीना कोठी से चोरी के मोबाइल, लैपटॉप और शराब बरामद
बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बुधवार शाम करीब 4:00 बजे बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चीना कोठी में एक शराब तस्कर नए साल में खपाने के लिए शराब जमा किए हुए है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए चीना कोठी में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान शराब तस्कर मौके से फरार हो गया।