बागपत: खेड़की इंटर कालेज के निकट ईंटों से भरा ट्रक खेत में पलटा, हादसे में 5 लोग घायल
Baghpat, Bagpat | Jul 21, 2026 कोतवाली बागपत क्षेत्र के सरूरपुर कलां गांव निवासी मनोज ने मंगलवार की सुबह करीब सात बजे जानकारी देते हुए बताया कि खेड़की इंटर कालेज के पास सोमवार की देर रात करीब साढे 11 बजे ईंटों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार पांच लोग घायल हो गए।