मैनपुरी: दन्नाहार थाना क्षेत्र में बाइक सवार दरोगा को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी
धन्नाहर थाना क्षेत्र के गांव कुचेला के पास बरनाहल थाना क्षेत्र में तैनात दरोगा गंभीर सिंह मैनपुरी पुलिस लाइन से थाने पर बाइक से वापस जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दरोगा गंभीर सिंह घायल हो गए। घायल दरोगा को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।