चंदला: बछोंन के पास मारपीट में घायल महिला को अस्पताल ले जाते समय हादसा, बाइक सवार तीन लोग घायल
चंदला क्षेत्र के बछोन के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विक्रम, अमित और मीरा राजपूत निवासी जमुनिया घायल हो गए। घायलों को तत्काल चंदला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल ने मंगलवार की सुबह 8 बजे बताया कि मीरा राजपूत पूर्व में हुई मारपीट की घटना में घायल हुई थी।