अरवल: शक्ति सदन का डीएम ने किया निरीक्षण, महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
Arwal, Arwal | Jul 1, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने बुधवार को शक्ति सदन का निरीक्षण कर वहां रह रही महिलाओं से बातचीत की और आवास, भोजन, स्वास्थ्य, सुरक्षा समेत उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी संवासिनों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं संवेदनशील वातावरण उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी कमी का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो।