मोहनिया: दादर के पास दो वाहनों के बीच हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो लोग हुए घायल
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के 30 रोड पर दादर के पास दो वाहनों में भीषण टक्कर हो गई जिससे एक वहां पर मौजूद रहे एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वही दो लोग घायल हो गए सभी घायलों को उपचार करने के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया। मृतक अहिरौली गांव के स्वर्गीय अनिल पांडे के पुत्र रोहित पांडे बताये जा रहे हैं।