मोहनिया: कैमूर जिले में एक ही स्थान पर 3 साल से अधिक समय से जमे कर्मचारियों का होगा तबादला
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी है। विधानसभा चुनाव अक्टूबर नवंबर में होने वाला है इसको लेकर 3 साल से अधिक समय से जमे हुए पदाधिकारी का स्थानांतरण की समय सीमा भी निर्धारित कर दी गई है। स्थानांतरण का कट ऑफ डेट 31 अगस्त निर्धारित किया गया है।